
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले में अब तक 7 लाख 66 हजार 134 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिसके साथ ही सूरजपुर 97 प्रतिशत उपलब्धि के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से विशेष अभियान चलाकर यह सफलता मिली है।
Leave a Reply