
बेमेतरा पुलिस ने अवैध प्रवासियों की जांच के दौरान संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक मोकसादूल आलम को गिरफ्तार किया है। आरोपित फर्जी दस्तावेजों पर भारत में रहकर फेरी की आड़ में चोरी करता था। उस पर विभिन्न जिलों में तेरह आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल से छूटकर पुनः अपराध की फिराक में घूम रहे आरोपित को रायपुर होल्डिंग सेंटर भेजा गया है।
Leave a Reply