Sarangarh News: 2 लाख 30 हजार का गांजा जप्त…गांजा तस्कर…- भारत संपर्क

0
Sarangarh News: 2 लाख 30 हजार का गांजा जप्त…गांजा तस्कर…- भारत संपर्क

सारंगढ। जिले मे नवीनपदस्थ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा महोदय के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल महोदया एवं SDOP महोदय बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन पर अवैध गांजा परिवहन,शराब,जुआ,सट्टा जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सउनि अमृत भार्गव के नेतृत्व में  10 मार्च को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक सफेद रंग का अशोक लिलेंड ट्रक 16 पहिया वाहन जिसका नं. OD 17 Y 3980 का चालक अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सारंगढ से बलौदाबाजार की ओर जाने वाला है।

सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के थाना भटगांव के सामने सारंगढ से बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पहुंचकर घेराबंदी कर एक सफेद रंग का अशोक लिलेन्ड ट्रक 16 पहिया वाहन क्रमांक OD 17 Y 3980 को पकडे जिसका तलाशी लेने पर केबिन के अंदर चेम्बर में दो बोरी के अंदर रखा हुआ एक बोरी में 12 पैकेट एवं एक बोरी में 11 पैकेट खाखी रंग के टेप से लपेटा हुआ कुल 23 पैकेट रखा हुआ 2 लाख 30 हजार रूपये को बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

तथा घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का अशोक लिलेन्ड ट्रक 16 पहिया वाहन क्रमांक OD 17 Y 3980 कीमती तीस लाख रूपये जप्त किया गया। NDPS Act के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी के कब्जे से :- 01. एक सफेद रंग की सीलबंद प्लास्टिक बोरी में भरा समरस गांजा 23 किलो कीमती दो लाख तीस हजार रूपये, 02. एक सफेद रंग का अशोक लिलेन्ड ट्रक 16 पहिया वाहन जिसका नं. OD 17 Y 3980 कीमती करीबन तीस लाख रूपये जुमला कीमती बत्तीस लाख तीस हजार रूपये बरामद

संपूर्ण कार्यवाही में सउनि अमृत भार्गव थाना प्रभारी, प्र.आर.10,118, आर.254,338,238,245 आर. वाहन चालक 255 एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Saumya Tandon Fitness Secret : ‘भाभी जी घर पर है’ की गोरी मेम ने बताया फिटनेस का…| 23 सितंबर तक पाकिस्तान के एयरस्पेस से नहीं उड़ सकेंगे भारतीय विमान, बढ़ाई पाबंदी – भारत संपर्क| Sanjay Dutt Disaster Film: बजट का आधा भी नहीं कमा सकी संजय दत्त की ये फिल्म, 6… – भारत संपर्क| गौतम गंभीर समेत 3 लोगों के बारे में शिकायत… भारत-इंग्लैंड सीरीज में ऐसा क… – भारत संपर्क| मेरठ: फंदे से लटका था युवक, कांस्टेबल ने बचा ली जान; CPR देकर हॉस्पिटल पहुं… – भारत संपर्क