ब्रेकिंग न्यूज़…….विवादित करारोपण अधिकारी जेएस पैकरा…- भारत संपर्क

0

ब्रेकिंग न्यूज़…….विवादित करारोपण अधिकारी जेएस पैकरा भेजे गए नक्सल प्रभावित जिला कांकेर, आठ अन्य अफसरों का भी किया गया तबादला

कोरबा। जिले के विवादित करारोपण अधिकारी जेएस पैकरा का तबादला कर दिया गया है। विवादित अफसर श्री पैकरा पिछले दिनों सुर्खियों में बने हुए थे, जब कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने उन्हें पुनः जिला पंचायत में पदस्थ करने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखा था, जबकि शिकायत पर विवादित करारोपण अधिकारी जेएस पैकरा को हटाया गया था। अब उनका तबादला कांकेर जिला कर दिया गया है। इसके अलावा जिले से 8 अन्य करारोपण अधिकारियों के भी ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। विवादित करारोपण अधिकारी जेएस पैकरा का जनपद पंचायत पाली से जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर स्थानातरण किया गया है। इसके अलावा मंगल सिंह मरावी को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा से जनपद पंचायत अंतागढ़ जिला कांकेर, धन सिंह मरकाम को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा से जनपद पंचायत दुर्गकोंदल जिला कांकेर और दुखी राम केरकेट्टा को जनपद पंचायत पाली से जनपद पंचायत कोयलीबेडा जिला कांकेर, श्यामलाल मरावी को पाली से दंतेवाड़ा, देवनारायण दिव्य को जनपद पंचायत कोरबा से जनपद पंचायत कुंआकोंडा जिला दंतेवाड़ा, भजन सिंह कंवर को जनपद पंचायत कोरबा से जनपद पंचायत कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा, आरएस कंवर को जनपद पंचायत कोरबा से जनपद पंचायत दंतेवाड़ा जिला दंतेवाड़ा, कलेश्वर सिंह कंवर को जनपद पंचायत करतला से से जनपद पंचायत कुंआकोंडा जिला दंतेवाड़ा स्थांतरित किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतद द्वारा प्रदेश के घोर नक्सल प्रभावित आकांक्षी जिलों में संवेदनशील एवं उत्तरदायी प्रशासन की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने व शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण रिक्त पदों की पूर्ति का नीतिगत निर्णय लेते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत पदस्थ अधिकारियों को प्रशासकीय दृष्टिकोण से स्थानांतरण किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSSB Rajasthan VDO Exam 2025: राजस्थान वीडीओ परीक्षा 2 नवंबर को, जानें कब आएगा…| रायगढ़ में सनसनी: ट्रिनिटी ग्रैंड होटल में गेल इंडिया के GM तेजकुमार बड़ा की संदिग्ध… – भारत संपर्क न्यूज़ …| यूके में 20 साल की पंजाबी महिला से रेप, दरवाजा तोड़कर घर में घुसा था आरोपी – भारत संपर्क| पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान – मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Kantara 1 BO: 25 दिन में पार नहीं कर सकी 600 करोड़, विदेश में लगाई सेंचुरी, 1000… – भारत संपर्क