*Big breaking:घातक हथियार के साथ नक्सली गिरफ्तार, जशपुर जिले में नक्सलियों…- भारत संपर्क

0
*Big breaking:घातक हथियार के साथ नक्सली गिरफ्तार, जशपुर जिले में नक्सलियों…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। एक बड़ी खबर जिले के नारायणपुर से आ रही है, जहां हार्डकोर नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार हुए हैं। नक्सलियों की संख्या तीन बताई जा रही है। इससे आशंका जताई जा रही है कि नक्सली फिर से जिले में पांव पसारने की कोशिश में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में जेजे एमपी का सरगना नक्सली अपने साथियों के छिप कर रह रहा था। वहीं पुलिस इन नक्सलियों को पकड़ने करने के लिए जाल बिछाई हुई थी। जिसके फलस्वरूप जशपुर, बलरामपुर और झारखंड पुलिस की टीम ने एक साथ घेरा बंदी कर उसे गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के पास से AK 47 जैसे घातक हथियार मिले हैं।

*नक्सली की गिरफ्तारी की जशपुर पुलिस ने की पुष्टि*

जशपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बात की जेजे एमपी के सरगना नक्सली को उसके साथियों सहित जशपुर पुलिस बलरामपुर पुलिस एवं झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा, एसपी बलरामपुर, एसपी जशपुर एवं झारखंड के पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर के मीटिंग हॉल में आज दिनांक 13 मार्च को समय 02:30 बजे किया जाना प्रस्तावित है। उम्मीद है कि इस प्रेस वार्ता में मामले में विस्तार से खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कानपुर में खुला हुआ अनोखा टाइम बैंक… पैसे से नहीं, समय का होगा लेन-देन, जानें क्या…| अब OTT पर आई राजकुमार राव की गैंग्सटर फिल्म Maalik, बॉक्स ऑफिस पर बुरा रहा था… – भारत संपर्क| रनिंग रूम में हादसा टला, गिरते पंखे से मच्छरदानी ने बचाई…- भारत संपर्क| ’15 लाख दे नहीं तो रेप केस में फंसा दूंगी…’, दो महीने से घर के बाहर कर रह… – भारत संपर्क| पटना: JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव,…