*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले को तीन नए संजीवनी…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले को तीन नए संजीवनी…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर । जिले स्वास्थ्य सेवा के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के सिलसिले में,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर,जिले को तीन नए 108 संजीवनी एंबुलेंस की सौगात मिली है। गुरूवार को जिले के कांसाबेल ब्लाक के बगिया स्थित सीएम कैम्प में,इन तीनों एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा कर,जिला भाजपा अध्यक्ष सुनिल गुप्ता ,पूर्व विधायक रोहित साय और डीडीसी सालिक साय ने,मरीजों की सेवा के लिए रवाना किया।यह एंबुलेंस जिले के महादेवडांड, नारायणपुर एवं तपकरा में सेवा देगी।जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा के विस्तार को लेकर गंभीर व संवेदनशील है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से जशपुर जिले को कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल की सौगात,प्रदेश सरकार की पहले ही बजट में मिल चुकी है। इस अस्पताल का निर्माण पूरा हो जाने से,जशपुरवासियों को,स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने के लिए झारखंड और ओडिशा की ओर दौड़ लगाने से मुक्ति मिल सकेगीं इसके साथ ही चार उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा देते हुए,इनके लिए नए पदों का सजृन करते हुए,बजट में स्वीकृति दी गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे इन कार्यो से,शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचल तक के जरूरतमंद मरीजों को बेहतर गुणवत्तायुक्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। डीडीसी सालिक साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने तीन महीने के अल्प कार्यकाल में वो काम कर दिखाया है,जिसे पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार 5 साल में नहीं कर सकी।पूर्व विधायक रोहित साय ने जिले में बढ़ते स्वास्थय सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए उन्होनें कहा की प्रदेश के साय सरकार ने प्रदेशवासियों को,प्रधानमंत्री आवास योजना, धान बोनस एवं धान की अंतर राशि का भुगतान ,महतारी वंदन,रामलला के दर्शन जैसी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है। आने वाले पांच साल के दौरान,छत्तीसगढ़,भारत का विकसीत राज्य बन कर उभरेगा। इस दौरान कुनकुरी के पूर्व विधायक रोहित साय,मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह,लखु राम,संतोष सहाय,दिनेश प्रसाद,सीएमएचओ डा व्हीके इंदवार,108 संजीवनीं एंबुलेंस सेवा के जिला व्यवस्थापक जितेन्द्र कश्यप,जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव,अरविंद गुप्ता,महेश यादव,प्रतीक सिंह उपस्थित थे।

बाक्स: लंबे समय से हो रही थी मांग

आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में एंबुलेंस की कमी की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। बीमारी और दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद भी,एंबुलेंस की कमी के कारण,मरीजों तय समय सीमा के अंदर सहायता उपलब्ध कराना चुनौती बनी हुई थी। मुख्यमंत्री का पदभार सम्हालने के तत्काल बाद सीएम विष्णुदेव साय ने,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एंबुलेंस सेवा को सुधारने का सख्त निर्देश देते हुए,काल मिलने के आधा घंटे के अंदर,मरीज तक एंबुलेंस पहुंचाने की व्यवस्था करने का कहा था। मुख्यमंत्री के इस निर्देश को पूरा करने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग बीते 15 दिन के अंदर,जिले को 5 अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध करा चुकी है। इससे,मरीजों को अब सही समय पर एंबुलेंस उपलब्ध हो सकेगा,साथ ही उच्च संस्थानों में रेफर होने की स्थिति में भी मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। वहीं एंबुलेस की सेवा मिल जाने पर महादेव डांड,नारायणपुर एवं तपकरा क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को साधुवाद देते हुए आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नेतन्याहू का आदेश- आर्मी गाजा में शक्तिशाली हमले करे, हमास ने भी शव लौटाने से इनकार… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार के विकास के लिए 40.89 करोड़ के 13 का…- भारत संपर्क| November 2025 Exam Calender: यूपीएससी, एसएससी, रेलवे सहित नवंबर में होंगी ये…| Kartik Aaryan Film: कार्तिक की लगी लॉटरी, मिल गई चौथी बड़ी फिल्म, 900 करोड़ी… – भारत संपर्क| *जशपुर के युवाओं ने छुआ हिमालय की ऊंचाइयों को, 5350 मीटर की ऊंचाई पर…- भारत संपर्क