
बिलासपुर में गुरुवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। दिनभर धूप खिलने के बाद रात में न्यूनतम तापमान गिरकर 22.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान के अनुसार 14 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि 17 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
Leave a Reply