IND vs ZIM: टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की प्रैक्टिस, टिकटों की ऑनलाइन बिक्री हुई शुरू; इस ऐप से करिए टिकट बुक
भारतीय टीम ने की चार घंटे प्रैक्टिस, फाइल फोटोHighLights
- टी-20 सीरीज के लिए तैयारियां शुरू
- भारतीय टीम ने की चार घंटे प्रैक्टिस
- सीरीज के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू
, रायपुर। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
श्रृंखला के मुकाबलों के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को मैदान पर चार घंटे कड़ा अभ्यास किया और जीत के लिए अपनी रणनीतिक रूपरेखा तैयार की। वहीं मेहमान टीम जिम्बाब्वे भी सोमवार को रायपुर पहुंच गई है।
टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
इस रोमांचक सीरीज में भारतीय टीम की कमान स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना संभालेंगी, जो पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगी। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने जानकारी दी है कि मैचों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में मतदाताओं को बड़ी राहत, वोटर लिस्ट से छूटे नामों को जोड़ा जाएगा, चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान
जिनी ऐप से कर सकेंगे टिकट बुक
दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम या किसी भी काउंटर पर ऑफलाइन टिकटों की कोई व्यवस्था नहीं रखी गई है। क्रिकेटप्रेमी केवल ‘टिकट जिनी’ एप के माध्यम से ही अपने टिकट बुक कर सकेंगे। शेड्यूल के अनुसार सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला 16 अक्टूबर को, दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर को और तीसरा तथा अंतिम टी-20 मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले शाम सात बजे से शुरू होंगे।
यह भी पढ़ें- भारतमाला प्रोजेक्ट में उजड़ा बुजुर्ग का घर, अब गायों के साथ पहुंचा रायपुर कलेक्ट्रेट, मुआवजा नहीं मिलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
Leave a Reply