रायपुर वालों के लिए जरूरी खबर… दो रेलवे क्रासिंग 12-12 घंटे बंद रहेंगी, VIP और कचना फाटक पर नो ट्रैफिक
दो रेलवे क्रासिंग पर 12-12 घंटे बंद रहेगा यातायात HighLights
- वीआईपी क्रासिंग 16 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद
- कचना क्रासिंग 17 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद
- ओवरब्रिज और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
, रायपुर। रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते शहर की दो प्रमुख रेलवे क्रासिंग पर रात में 12-12 घंटे सड़क यातायात बंद रहेगा। रायपुर रेल मंडल ने इस संबंध में जानकारी जारी की है।
वीआईपी और कचना क्रासिंग पर होगा मेंटेनेंस
जानकारी के अनुसार वीआईपी रेलवे क्रासिंग 16 अक्टूबर की रात नौ बजे से 17 अक्टूबर की सुबह नौ बजे तक बंद रहेगी। वहीं कचना रेलवे क्रासिंग पर 17 अक्टूबर की रात नौ बजे से 18 अक्टूबर की सुबह नौ बजे तक आवागमन बंद रहेगा।
रायपुर रेल मंडल के अनुसार, रायपुर रेलवे स्टेशन और मंदिर हसौद के बीच स्थित समपार फाटक क्रमांक आरवी-06 यानी वीआईपी क्रासिंग पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान वाहन चालक वीआईपी क्रासिंग पर बने ओवरब्रिज का उपयोग कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
इसी रेलखंड पर समपार फाटक क्रमांक आरवी-07 यानी कचना क्रासिंग पर भी मरम्मत होगी। निर्धारित समय में दोनों फाटकों से वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। रेलवे ने वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24 लाख नाम हटे, पात्र मतदाताओं को जोड़ने 33 जिलों में 27 हजार BLO तैनात, हर बुधवार-गुरुवार लगेंगे शिविर
Leave a Reply