विद्या विनोबा नगर में आयोजित फाग महोत्सव में शामिल हुए…- भारत संपर्क

0
विद्या विनोबा नगर में आयोजित फाग महोत्सव में शामिल हुए…- भारत संपर्क

बिलासपुर। हर साल की तरह इस बार भी बिनोवा नगर विद्यानगर में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। विधायक अमर् अग्रवाल ने फाग महोत्सव में पहुंचकर होली के गीतों का आनंद लिया और रंग गुलाल लगाकर सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने कहा है कि होली रंगों का त्यौहार है। भाईचारा एकता और शांति के साथ हमें होली पर्व मानना चाहिए। खुशी के इस त्यौहार में भाईचारा और एकता के साथ हम एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं। हम सबको शांति के साथ मिलजुल कर इस पर्व को मनाना चाहिए और बिलासपुर की परंपरा और संस्कृति को हमें सहेजना चाहिए।

आज बिनोवा नगर विद्यानगर में फाग महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, रिंकू मित्रा, धीरेंद्र केसरवानी,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, जुगल अग्रवाल, अजीत भोगल,रामविलास नंदू यादव, प्रशांत स्वामी मूर्ति, महेंद्र मखीजा, आलोक जैन, के अलावा काफी संख्या में बिनोवा नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। अमरजीत सिंह दुआ अभिजीत रिंकू मित्रा, जुगल अग्रवाल आदि ने रंग गुलाल लगाकर सभी को होली पर्व की बधाई दी। ‌ नगाड़े की थाप पर लोग झूम उठे। होली के गीतों का महिलाओं ने भी आनंद लिया। काफी संख्या भी में महिलाएं भी फाग महोत्सव में शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत के पड़ोस में कभी भी छिड़ सकती है जंग, पाकिस्तान की इन 5 डिमांड को नहीं मान रहा… – भारत संपर्क| दिल्ली यूनिवर्सिटी में लैंड एंड प्रॉपर्टी सेमिनार रद्द होने से विवाद, सरकार पर…| Women’s World Cup 2025: टीम इंडिया ने पहले भी रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय-रथ! … – भारत संपर्क| आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Guess Who: 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो एक्टर, जिसे पहली फिल्म के मिले थे 7.50… – भारत संपर्क