
बिलासपुर जिले में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने डीएमएफ फंड से 250 से अधिक अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की है। बिल्हा ब्लाक के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और सेजेस स्कूलों में व्यवस्था लागू होगी। प्राथमिक-माध्यमिक स्तर पर 93 शिक्षकों को 75 रुपये और हाई-हायर सेकेंडरी के 157 शिक्षकों को 100 रुपये प्रति कालखंड मानदेय मिलेगा।
Leave a Reply