
बिलासपुर जिले में आदिवासियों के वन अधिकार पट्टों के 66 फीसदी से अधिक दावे खारिज होने से रोष है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के अनुसार व्यक्तिगत वन अधिकार के 25,565 दावों में से 16,985 निरस्त कर दिए गए, केवल 8,580 स्वीकृत हुए। सामुदायिक अधिकार के 824 में से 563 और सामुदायिक संसाधन के सभी 49 दावे स्वीकृत हुए हैं। संगठनों ने निरस्त दावों की पुनर्समीक्षा की मांग की है।
Leave a Reply