📅 Tuesday, 20 October 2026 | विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार
ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में देर रात भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से 19 वर्षीय युवती की मौत, स्कूटी सवार युवक ICU में भर्ती

शेयर करें: 💬 WhatsApp f 𝕏 ✈️
भिलाई में देर रात भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से 19 वर्षीय युवती की मौत, स्कूटी सवार युवक ICU में भर्ती

image

भिलाई. दुर्ग जिले के भिलाई में जवाहर उद्यान के पास सोमवार देर रात कार और स्कूटी की भिड़ंत में 19 वर्षीय युवती की जान चली गई, जबकि स्कूटी चला रहा 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को दुर्ग जिला अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

जवाहर उद्यान के पास हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तालपुरी के बी ब्लॉक निवासी आक्षिता अवचट (19), पिता प्रजानंद अवचट, सोमवार रात आयुष साहू (18) के साथ स्कूटी से जा रही थी. इसी दौरान जवाहर उद्यान के पास उनकी स्कूटी की होंडा अमेज कार (CG 07 CH 2321) से जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों स्कूटी सवार घायल हो गए. हादसे में आक्षिता की मौत हो गई, जबकि आयुष को गंभीर चोटें आईं. उसे तत्काल दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में आईसीयू में उसका इलाज जारी है.

परिवार के साथ गरबा देखने जा रहा था कार सवार

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल होंडा अमेज कार 32 वर्षीय अभिजीत धर की बताई जा रही है. वह अपनी पत्नी और आठ वर्षीय बेटी के साथ सेक्टर-10 से सेक्टर-4 में गरबा देखने जा रहे थे. इसी दौरान जवाहर उद्यान के पास कार और स्कूटी की टक्कर हो गई.

युवती की मौत से परिवार में मातम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आक्षिता के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया. युवती की असमय मौत से परिवार में शोक छा गया है.

पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में अपराध दर्ज कर लिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *