किसान की बिना जानकारी खाते से एक लाख 47 हजार रुपए का आहरण,…- भारत संपर्क

0

किसान की बिना जानकारी खाते से एक लाख 47 हजार रुपए का आहरण, किसान ने शाखा प्रबंधक से की लिखित शिकायत

कोरबा। जिला सहकारी बैंक की पोड़ी उपरोड़ा शाखा में किसान की जानकारी के बिना ही उसके खाते से एक लाख 47 हजार रुपए के आहरण का मामला सामने आया है। किसान ने लिखित शिकायत शाखा प्रबंधक से की है। ग्राम जामकछार पोड़ी उपरोड़ा के रहने वाले किसान अयोध्या प्रसाद ने बताया है कि उसने समर्थन मूल्य पर 91 क्विंटल धान बेचा था। इसके बदले उसके खाते में अलग- अलग किस्तों में एक लाख 99 हजार 89 रुपए जमा हुए थे। इसे राशि को निकालने के लिए किसान कई बार बैंक पहुंचा। तब प्रबंधन की ओर से बताया गया कि उसके खाते में राशि नहीं पहुंची है। किसान ने आपने में जमा और निकाली गई राशि का विवरण प्राप्त किया। उसे पता चला कि खाते से अलग- अलग तिथि पर एक लाख 47 हजार रुपए आहरण किए गए हैं। 16 दिसंबर को खाते में 60 हजार 144 रु जमा हुए थे। 22 को 49 हजार रुपए का अहरण हुआ। 26 दिसंबर व 27 दिसंबर को 35 हजार 880 और एक अन्य तिथि पर 20 हजार 400 रु राशि जमा हुए थे। 28 दिसंबर को फिर से 49 हजार रुपए का अहरण हुआ। इस साल दो जनवरी को फिर एक लाख 11 हजार 769 खाते में फिर जमा हुए। तीसरी बार बिना उसकी जाकारी के 10 जनवरी को 49 हजार रुपए निकाले गए। किसान का कहना है कि जिस अवधि में उसके खाते से राशि का अहरण बताया गया है, उस अवधि में वह बैंक नहीं आया है। न ही अपना पासबुक किसी को दिया है। किसान ने शाखा प्रबंधक से शिकायत दर्ज कराई है। घटना की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई और राशि लौटाने की मांग की है। इधर, बैंक के प्रबंधक रविधर दीवान ने बताया कि बैंक में फर्जीवाड़े की कोई संभावना नहीं है। प्रबंधन के अनुसार आहरण पर्ची पर हस्ताक्षर सत्यापन के बाद ही राशि का भुगतान किया जाता है। प्रबंधक का कहना है कि किसान ने ही राशि का आहरण किया है। उसे याद नहीं होगा। वहीं किसान ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज चेक करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ganesh Chaturthi 2025: बेसन नहीं… गणेश चतुर्थी पर बनाएं मखाना और मूंग दाल के…| ईरान ने कहा- हमने कई देशों में वेपन फैक्ट्री बनाई, समय आने पर खुलासा करेंगे – भारत संपर्क| War 2: 400 करोड़ी ‘वॉर 2’ डूबी, उधर जूनियर NTR ने YRF को दिया एक और झटका! – भारत संपर्क| CPL 2025: 10 चौके-छक्के ठोक काइरन पोलार्ड ने शाहरूख खान की टीम को दिलाई दूस… – भारत संपर्क| मेरी हत्या हुई तो अखिलेश यादव होंगे जिम्मेदार…पूजा पाल ने सपा पर फोड़ा ले… – भारत संपर्क