बीजेपी बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत घर-घर जाकर पार्टी का…- भारत संपर्क

0
बीजेपी बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत घर-घर जाकर पार्टी का…- भारत संपर्क




बीजेपी बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत घर-घर जाकर पार्टी का ध्वज और स्टीकर लगाकर मांगा गया वोट – S Bharat News























बिलासपुर। भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत आज पार्टी ने सभी बुथ में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के घर में पार्टी का ध्वज एवं स्टिकर लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने तथा अबकी बार 400 पार का नारा दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में भी भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया गया। विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत के दिशा निर्देश पर सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर पार्टी का ध्वज व स्टीकर लगायें।

बूथ क्रमांक117, 118 विनोबा नगर में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ अंकित गुप्ता ने विजय संकल्प अभियान चलाया । भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व सभापति आर विभाराव एवं केदार खत्री गणेश रजक वीरेंद्र यादव, करण कुमार सूर्यवंशी, भाना पटेल, मिथुन यादव,वेद प्रकाश की मौजूदगी में भाजपा पदाधिकारी ने कई घरों में पहुंचकर ध्वज लगाएं ‌ । सभी मंडलों में एक-एक पदाधिकारी को 10 घरों में ध्वज लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। ‌ विजय संकल्प अभियान के तहत आज अमरजीत सिंह दुआ ने भी 10 घरों में विजय संकल्प अभियान चलाया।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत के पड़ोस में कभी भी छिड़ सकती है जंग, पाकिस्तान की इन 5 डिमांड को नहीं मान रहा… – भारत संपर्क| दिल्ली यूनिवर्सिटी में लैंड एंड प्रॉपर्टी सेमिनार रद्द होने से विवाद, सरकार पर…| Women’s World Cup 2025: टीम इंडिया ने पहले भी रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय-रथ! … – भारत संपर्क| आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Guess Who: 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो एक्टर, जिसे पहली फिल्म के मिले थे 7.50… – भारत संपर्क