
राजधानी रायपुर के उरला स्थित एक कारखाने में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जांच में मिल्की मलाई और मलाई मैजिक ब्रांड के नमूने फेल पाए जाने पर सात सौ पचास किलोग्राम पनीर नष्ट किया गया। यह खेप ओडिशा भेजने की तैयारी थी। विभाग अब संबंधित संचालकों के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रहा है।
Leave a Reply