कलेक्टोरेट के कार्यालय में लगी आग, मशक्कत के बाद फायर…- भारत संपर्क

0

कलेक्टोरेट के कार्यालय में लगी आग, मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

कोरबा। सोमवार की सुबह कलेक्टोरेट कार्यालय खुलने के बाद अधिकारी-कर्मचारियों का आना लगा हुआ था। इस बीच अचानक एक कार्यालय में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर हडक़ंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। कलेक्टोरेट भवन के डिप्टी कलेक्टर के चेंबर में अचानक धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते धुंआ आग के रूप में तब्दील हो गया। दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम द्वारा आग बुझाया गया। आग लगने की घटना के दौरान कलेक्टोरेट परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित नही। इस संबंध में प्रशासन का कहना है कि कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के कक्ष में आज अचानक ए.सी.का स्वीच ऑन करने के कुछ मिनट पश्चात अचानक से स्पार्किंग और आग लग गई। जिसे कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा तत्काल नियंत्रित कर बुझा ली गई। आग से किसी प्रकार के सरकारी दस्तावेज नहीं जला है और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई है। बताया गया है कि ए.सी. पुरानी थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिग बॉस 19: ‘लव एंगल’ पर छिड़ा घमासान, फरहाना भट्ट पर फूटा प्रणित मोरे का… – भारत संपर्क| *जनपद सदस्य से दुर्व्यवहार पर बवाल : जनपद उपाध्यक्ष ने तहसीलदार सन्ना रोशनी…- भारत संपर्क| सभी स्कूलों में AI और CT पर जोर, कक्षा 3 से शुरू होगा पाठ्यक्रम| रागी से लेकर सूजी तक…घर पर ऐसे बनाएं 5 हेल्दी ब्रेड, भूल जाएंगे मैदा| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: 1 से 5 नवम्बर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शानदार प्रस्तुतियां – भारत संपर्क न्यूज़ …