उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने…- भारत संपर्क

0
उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने…- भारत संपर्क

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है । नरेंद्र मोदी केवल तीसरी बार प्रधानमंत्री ही नहीं बनना चाहते बल्कि वे 400 सीट जीतकर व्यापक बदलाव का आह्वान भी कर चुके हैं, जिसे प्राप्त करने कार्यकर्ता और पदाधिकारी धरातल पर पसीना बहाते दिख रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और दो बार के एमएलसी विजय बहादुर पाठक को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे विस्तार योजना केंद्रीय टोली के भी सदस्य हैं। छत्तीसगढ़ में लगातार अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर वे भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं, तो वहीं छत्तीसगढ़ में बसने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासियों से भी भेंट कर उनका समर्थन मांग रहे हैं ।

इसी क्रम में मंगलवार को एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बिलासपुर में रहने वाले बिहार और उसके आसपास के क्षेत्र से आकर बिलासपुर में बसने वाले प्रवासियों से भेंट की। पाटलिपुत्र नगर में उनसे मुलाकात करने पाटलिपुत्र नगर और पाटलिपुत्र कॉलोनी में रहने वाले बिहार ,उत्तर प्रदेश झारखंड के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे, जिनसे आत्मीयता से मुलाकात करते हुए उन्होंने सब का परिचय प्राप्त किया और उनसे भाजपा के लिए समर्थन भी मांगा। विजय बहादुर पाठक ने कहा कि बीजेपी मोदी के चेहरे और केंद्र की नीतियों के बल पर पूरे देश में चुनाव लड़ रही है और इस बार 400 सीट का लक्ष्य आसान है। उन्होंने भी छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया। पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के पदाधिकारी और सदस्यों ने मंगलवार को उनका आतिशी स्वागत किया। फूलमाला भेंटकर उनका स्वागत करते हुए पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र दास ने बताया कि बिलासपुर उन सब की कर्मभूमि है लेकिन यहां बसने वाला प्रवासी आज भी अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है। मातृभूमि और कर्मभूमि दोनों के प्रति समर्पित बिहार, मिथिलांचल और उत्तर भारत के लोग भी देश में शांति, समृद्धि और विकास चाहते हैं इसीलिए एक स्थिर सरकार के लिए ही वे वोट करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत के पड़ोस में कभी भी छिड़ सकती है जंग, पाकिस्तान की इन 5 डिमांड को नहीं मान रहा… – भारत संपर्क| दिल्ली यूनिवर्सिटी में लैंड एंड प्रॉपर्टी सेमिनार रद्द होने से विवाद, सरकार पर…| Women’s World Cup 2025: टीम इंडिया ने पहले भी रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय-रथ! … – भारत संपर्क| आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Guess Who: 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो एक्टर, जिसे पहली फिल्म के मिले थे 7.50… – भारत संपर्क