CG Patwari Bharti 2026: राजस्व विभाग में 200 पदों पर होगी पटवारियों की सीधी भर्ती, आदेश जारी
राजस्व विभाग में 200 पदों पर होगी पटवारियों की सीधी भर्ती। (फाइल फोटो)HighLights
- छत्तीसगढ़ में 200 पदों पर होगी पटवारियों की सीधी भर्ती।
- राजस्व विभाग ने 6 सितंबर को दी प्रशासनिक मंजूरी।
- प्रदेश के 26 जिलों में भरे जाएंगे रिक्त पटवारी पद।
, रायपुर : प्रदेश में राजस्व संबंधी कामकाज को संभालने वाले पटवारी संवर्ग में रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारियों के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। विभाग ने इस संबंध में छह सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है। भर्ती होने के बाद प्रदेश के 26 जिलों में लंबे समय से खाली चल रहे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विभागीय आदेश के अनुसार भर्ती शासन के निर्धारित सेवा नियमों और आरक्षण प्रविधानों के तहत होगी। चयन के लिए संबंधित परीक्षा एजेंसी के माध्यम से लिखित परीक्षा आयोजित किए जाने की व्यवस्था रहेगी। हालांकि भर्ती की विस्तृत प्रक्रिया अभी जारी नहीं हुई है।
- 26 जिलों में लंबे समय से खाली पदों पर की जाएंगी नियुक्तियां
- विज्ञापन जारी होने के बाद शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
पांच जिलों में सबसे ज्यादा पद
200 पदों में से 75 पद पांच जिलों में स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 15-15 पद शामिल हैं। इसी तरह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम, उत्तर बस्तर कांकेर, सक्ती में 10-10 पद शामिल है। जबकि 85 पद अन्य जिलों में वहां उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर भरे जाएंगे।
यह भी पढ़ें- रायपुर-दुर्ग और बिलासपुर रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल, सांसद को भी आधे घंटे करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन के बाद स्पष्ट होगी पूरी तस्वीर
फिलहाल सरकार ने केवल भर्ती को प्रशासनिक मंजूरी दी है। ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि क्या होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसी तरह शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा का पाठ्यक्रम, शुल्क और अन्य शर्तें भी भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होंगी।
यह भी पढ़ें- रायपुर में धनतेरस-दिवाली पर जाम से राहत, ड्रोन, गूगल मैप्स और ITMS कैमरों से होगी हाइटेक निगरानी
Leave a Reply