तीन अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं हाथी- भारत संपर्क

0

तीन अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं हाथी

कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में बड़ी संख्या में मौजूद हाथी तीन अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है। वन मंडल में जहां 22 हाथियों का दल रेंज के कापा नवापारा में जमे हुए हैं। वहीं 18 हाथी लालपुर क्षेत्र में सक्रिय है, जबकि पांच हाथी चोटिया क्षेत्र पहुंच गए हैं। पांच हाथियों का यह दल बीती रात चोटिया -चिरमिरी मुख्य मार्ग पर पहुंच गया था। हाथियों के मुख्यमार्ग पर पहुंचने के कारण अफरा-तफरी मच गयी और वाहनों की रफ्तार थम गई। आने जाने वाले लोग हाथियों की वजह से लगे जाम में फंसे रहे और सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मुख्य मार्ग पर मौजूद हाथियों को खदेड़ा तब आवागमन सामान्य हुआ और लोग अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए। इस बीच सूरजपुर से आए लोनर हाथी का लोकेशन परला क्षेत्र में मिलने पर वन विभाग का अमला क्षेत्र में पहुंचकर लोनर की निगरानी में जुट गया है। इधर कोरबा वन मण्डल के गेराव क्षेत्र में दो हाथी अभी भी विचरण कर रहे है। वन विभाग के लिए राहत की बात है कि क्षेत्र में दो दिनों तक मौजूद रहने बावजूद हाथियों ने कोई नुकसान नही पहुंचाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन में सोशल मीडिया इन्फलुएंसर्स के लिए नया नियम, बिना योग्यता संवेदनशील विषयों पर… – भारत संपर्क| Viral Video: बैठे-बैठे दिल्ली मेट्रो में हुई जबरदस्त लड़ाई, मौका मिलते ही बंदे ने कर…| Amitabh Bachchan National Awards: अमिताभ बच्चन ने इन 4 फिल्मों के लिए जीते नेशनल… – भारत संपर्क| रायगढ़ में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख की संपत्ति… – भारत संपर्क न्यूज़ …| बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित – मुख्यमंत्री विष्णु… – भारत संपर्क न्यूज़ …