*रामनवमी महोत्सव पर निकली भव्य कलश यात्रा, शुरू हुई 24 घंटे अष्ट प्रहरी…- भारत संपर्क

0
*रामनवमी महोत्सव पर निकली भव्य कलश यात्रा, शुरू हुई 24 घंटे अष्ट प्रहरी…- भारत संपर्क

 

दोकड़ा,जशपुर। यहां के गरीयादोहर में महाकुल समाज द्वारा आयोजित अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन में आज पत्थलगांव विधायक गोमती साय,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।यहां पहुंच कर इन्होंने पूजा अर्चना की।इससे पहले बुधवार को रामनवमी महोत्सव पर जगह जगह शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर श्री राम प्रभु की जयकारा लगाते दिखे।रामनवमी महोत्सव के अवसर पर यहां के गरीयादोहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए।इस अवसर पर महाकुल समाज द्वारा बजरंग बली मंदिर प्रांगण में अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है।बुधवार को यहां के सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल होकर बाजे गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। झंडे लेकर मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई जो मुख्य बस्ती होकर मैनी नदी तट पहुंची, वहां से वैदिक मंत्र उच्चारण कर कलश में पवित्र जल भर कर पुनः वापस मंदिर प्रांगण लौटी और अधिवास रखा गया।आज गुरुवार की सुबह 7 बजे अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन नाम यज्ञ का शुभारंभ किया गया।

अखंड कीर्तन आयोजन में ओडिशा झारखंड राज्य के मंडली होंगे शामिल

बजरंग बली मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन में प्रदेश सहित अन्य राज्य ओडिशा झारखंड के कीर्तन मंडली शामिल होंगे।इस अखंड कीर्तन नाम यज्ञ में शामिल होने के लिए आसपास के हजारों श्रद्धालु शामिल होकर पूजा अर्चना करते हैं,साथ ही एक साथ बैठ कर महाप्रसाद ग्रहण करते हैं।

 

शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ नगर भ्रमण, दधिभंजन कार्यक्रम का होगा आयोजन

महाकुल समाज द्वारा आयोजित रामनवमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित 24 घंटे अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन के आयोजन का शुक्रवार की सुबह 7 बजे पूर्णाहूति किया जायेगा,इसके पश्चात नगर भ्रमण कर दधिभजन किया जायेगा।एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर कृष्ण की भक्ति में सराबोर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्लिसरीन कैसे बनाई जाती है? जानें इसे चेहरे पर लगाने के बेस्ट तरीके| WTC Final 2025: लॉर्ड्स में 6 दिन तक चलेगा ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका का फाइन… – भारत संपर्क| *breaking jashpur:- कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने प्रभारी प्राचार्य को…- भारत संपर्क| अपनों से मुलाकात में उमड़ी क्षेत्रवासियों की भीड़ ने अपनी…- भारत संपर्क| तारबाहर पुलिस की तत्परता से झपटमारी के आरोपी चंद घंटों में…- भारत संपर्क