बालोद में 4,363 किसानों को बड़ी राहत, रकबे में किया गया सुधार; अब धान बेचने की राह हुई आसान
1,58,572 किसानों का हुआ पंजीयन,HighLights
- जिला प्रशासन कर रहा विशेष पहल
- 4,363 किसानों को मिली बड़ी राहत
- 1,58,572 किसानों का हुआ पंजीयन
न्यूज, बालोद। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की रकबा एवं फसल संबंधी त्रुटियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर अब तक जिले के 4,363 किसानों के रकबे में सुधार किया जा चुका है। शेष प्रकरणों का भी प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है।
जिले में इस वर्ष कुल 1,58,572 किसानों का पंजीयन हुआ है। इनमें से 5,743 किसानों का रकबा समिति मॉड्यूल में शून्य प्रदर्शित हो रहा था। इसके समाधान के लिए 16 नवंबर से समिति स्तर पर सुधार की सुविधा शुरू की गई। खाद्य विभाग के अनुसार, 25 नवंबर तक 4,363 किसानों के रकबे में सुधार किया जा चुका है।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जिन किसानों के पंजीकृत रकबे में कमी अथवा फसल संबंधी त्रुटियां हैं, उनके लिए तहसीलदार मॉड्यूल के माध्यम से सुधार की व्यवस्था की गई है। संबंधित अधिकारी आवेदनों और दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक सुधार कर रहे हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि निराकरण में किसी तरह की लापरवाही न हो और सभी आवेदनों का तय समय में समाधान किया जाए।
यह भी पढ़ें- रायपुर एयरपोर्ट की तीन गुना बढ़ेगी परिचालन क्षमता, अब एक रनवे से प्रति घंटे 35 उड़ानों की तैयारी
समिति या तहसील कार्यालय में करा सकेंगे सुधार
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि रकबा शून्य प्रदर्शित होने, पंजीकृत रकबे में कमी या फसल संबंधी त्रुटि होने पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित धान खरीदी केंद्र अथवा तहसील कार्यालय में संपर्क करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि अभिलेखीय या तकनीकी त्रुटियों के कारण कोई भी पात्र किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित न रहे।
यह भी पढ़ें- सीजी उच्च शिक्षा में होगा बदलाव, 30 कॉलेज बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस; 1.40 लाख छात्रों को अनिवार्य इंटर्नशिप
Leave a Reply