IND vs NZ: क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड का शर्मनाक रिकॉर्ड, 0 रन 3 विकेट; 9वीं बार किया यह अनोखा काम
एक स्कोर पर गंवाए तीन विकेट,HighLights
- न्यूजीलैंड का शर्मनाक कारनामा
- एक स्कोर पर गंवाए तीन विकेट
- मैच में न्यूजीलैंड की पहले बैटिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। पहले दिन मेहबान टीम ने बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा अनोखा काम बहुत ही कम टीमों के साथ होता है।
इसकी वजह से न्यूजीलैंड की टीम बैकफुट पर पहुंच गई और भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करना पड़ रहा है। मैच के दूसरे सत्र में कीवी टीम ने बिना कोई रन बनाए अपने तीन विकेट गंवा दिए। पहले सेशन में न्यूजीलैंड ने एक विकेट गंवाया था।
मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय कीवी टीम का स्कोर एक विकेट पर 110 रन था, लेकिन देखते ही देखते इसी स्कोर पर चार विकेट हो गए। पहले आकाशदीप ने टॉम लैथम की पारी का अंत किया।
एक स्कोर पर गिरे तीन विकेट
लैथम 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हेनरी निकल्स भी इसी स्कोर पर अंशुल कंबोज का शिकार बने। रचिन रविंद्र को बिना खाता खोले आकाशदीप ने चलता किया। एक स्कोर पर न्यूजीलैंड के चार विकेट गिर गए।
यह भी पढ़ें- IPL 2027 नीलामी का रोमांच बढ़ा, बेन स्टोक्स और आर्यवीर सहवाग चढ़ाएंगे पारा, 1220 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन
न्यूजीलैंड का नौवीं बार अनोखा कारनाम
बता दें कि, कीवी टीम के साथ यह पहली बार नहीं हुआ बल्कि नौवीं बार ऐसा हुआ है, जब उसने दूसरे, तीसरे और चौथे विकेट एक समान स्कोर पर खोए हैं। इससे पहले ऐसा साल 2018 में नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था।
दुबई में खेले गए उस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 61 रनों के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे। उसका स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 61 रन था और फिर चार विकेट के नुकसान पर 61 रन हो गया था और पूरी टीम 90 रनों पर ढेर भी हो गई थी।
यह भी पढ़ें- IPL नीलामी से पहले CSK के खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जनवरी में खेला था आखिरी मुकाबला
Leave a Reply