छत्तीसगढ़ में 1,295 पदों पर होगी भर्ती, 362 को मिलेगा प्रमोशन, उच्च शिक्षा विभाग ने आयोग को भेजा प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को मिलेगी मजबूती।HighLights
- छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को मिलेगी मजबूती
- 1295 पदों पर भर्ती और 362 को पदोन्नति
- PSC को भेजा गया 700 नए पदों का प्रस्ताव
राज्य ब्यूरो, , रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में प्राध्यापक के 595 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया लोक सेवा आयोग में प्रक्रियाधीन है। इसके अतिरिक्त 15 विषयों के सहायक प्राध्यापक के 625 पदों, ग्रंथपाल के 50 तथा क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों सहित 700 पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा है।
362 सहायक प्राध्यापकों को मिली पदोन्नति
विगत वर्षों से 362 सहायक प्राध्यापकों को प्राध्यापक पद पर पदोन्नति दी है। दिसंबर में 143 पात्र सहायक प्राध्यापकों की पदोन्नति का प्रस्ताव भेजेंगे। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अध्ययन-अध्यापन सुचारू रखने 3,236 अतिथि व्याख्याताओं की व्यवस्था की है। तीन वर्षों में 398 अराजपत्रित कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।
विश्वविद्यालयों में नए विभागों और पाठ्यक्रमों के संचालन की तैयारी
अटल बिहारी वाजपेयी विवि बिलासपुर में 23 नवीन विभागों व पाठ्यक्रमों की स्थापना के लिए 280 शैक्षणिक व अशैक्षणिक पदों के सृजन का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए 38.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है।
यह भी पढ़ें- CG Teacher Bharti: 92 स्कोर पर भारी 6 अंक, आत्मानंद भर्ती पर उठे सवाल, बिना कट-ऑफ बन रहे शिक्षक
इन विश्वविद्यालयों में भी नए पदों के सृजन का प्रस्ताव
इसी प्रकार शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में 49 नवीन शैक्षणिक पदों तथा संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा में बी.फार्मा व एम.फार्मा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के लिए 49 पदों के सृजन का प्रस्ताव तैयार किया है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में भी 17 नवीन शैक्षणिक पदों की स्वीकृति का प्रस्ताव है।
Leave a Reply