Raigarh News: पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप सहारनपुर में…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप सहारनपुर में…- भारत संपर्क

कोच ऋषि सिंह की मेहनत का परिणाम, जिला ताइक्वांडो संघ ने शुभकामनाएं

रायगढ़ 9 जून 2024। पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रायगढ़ के ताइक्वांडो खिलाड़ी कृष्णा दुबे का चयन हुआ था। जिसमें अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुकाबले में कृष्णा दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और राष्ट्रीय स्तरीय मुकाबले में पहुंचे। रविवार को सहारनपुर में आयोजित पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में रायगढ़ के खिलाड़ी कृष्णा दुबे ने गोल्ड मेडल हासिल कर रायगढ़ का मान बढ़ाया। रायगढ़ जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (बटटीमार) ने कहा कि यह जीत हमारे रायगढ़ के राष्ट्रीय स्तर के कोच ऋषि सिंह की मेहनत का ही परिणाम है। उनके कुशल प्रशिक्षक का नतीजा है कि रायगढ़ को आज गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। ताइक्वांडो के क्षेत्र में आगे और भी हमारे रायगढ़ के खिलाड़ी जिले के लिए मेडल हासिल करेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (बटटीमार) और सचिव आरती सिंह ने कृष्णा दुबे और कोच ऋषि सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Previous articleSarangarh news: रेत के अवैध परिवहन कर रहे 3 ट्रेक्टर को खनिज टीम ने जप्त किया
Next articleउद्योग मंत्री देवांगन से नई दिल्ली में इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिग बॉस 19: ‘लव एंगल’ पर छिड़ा घमासान, फरहाना भट्ट पर फूटा प्रणित मोरे का… – भारत संपर्क| *जनपद सदस्य से दुर्व्यवहार पर बवाल : जनपद उपाध्यक्ष ने तहसीलदार सन्ना रोशनी…- भारत संपर्क| सभी स्कूलों में AI और CT पर जोर, कक्षा 3 से शुरू होगा पाठ्यक्रम| रागी से लेकर सूजी तक…घर पर ऐसे बनाएं 5 हेल्दी ब्रेड, भूल जाएंगे मैदा| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: 1 से 5 नवम्बर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शानदार प्रस्तुतियां – भारत संपर्क न्यूज़ …