केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे…- भारत संपर्क

0
केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे…- भारत संपर्क




केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे तोखन साहू का विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में अमरजीत सिंह दुआ ने किया स्वागत – S Bharat News























बिलासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री शहरी विकास मंत्रालय तोखन साहू के प्रथम नगर आगमन पर आज शहर में भव्य स्वागत किया गया। विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में सिविल लाइन में श्री अग्रवाल के निवास के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं संगठन पदाधिकारी तथा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने केंद्रीय राज्य मंत्री का फूल माला से आतिशबाजी के साथ स्वागत किया तथा मिष्ठान वितरण किया। यहां पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से डिप्टी सीएम अरुण साव ,विधायक अमर अग्रवाल ,धरमलाल कौशिक भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, पूर्व महापौर किशोर राय के अलावा भाजपा के मंडल पदाधिकारी वह कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हैं।

आज स्टेशन तथा शहर के मुख्य मार्ग में अनेक स्थानों पर केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया गया उन्हें लड्डुओं से ताला किया फूल माला से उनका अतिथि स्वागत किया गया केंद्रीय राज्य का स्वागत करते हुए प्रदेश कार्य समिति के सदस्य दुआ ने कहा है कि अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है बिलासपुर लोकसभा के सांसद को पहली बार मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को बनाया गया है उन्हें शहरी विकास मंत्रालय तथा ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सांसद तोखन साहू के केंद्रीय मंत्री बनने से जहां प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है वही बिलासपुर लोकसभा के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। अमरजीत सिंह दुआ ने प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष ,प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि बिलासपुर लोकसभा में लगातार आठवीं जीत बीजेपी की हुई है और इस बार भी विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर लोकसभा में ऐतिहासिक जीत हुई है। और तोखन साहू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से जहां बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का विकास होगा ,वहीं प्रदेश में भी शहरी क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलेंगे । और केंद्र सरकार की योजनाएं आम जनता तक पहुंचेगी और हमारा शहर तेजी से विकास करेगा और आने वाले नगरी निकाय चुनाव में भी भाजपा को उसका लाभ मिलेगा।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DSSSB PRT Vacancy 2025: प्राइमरी शिक्षक के 1180 पदों पर निकली भर्तियां, 17…| सूर्यकुमार यादव छोड़िए, UAE के कप्तान ने भी पाकिस्तान को दिया बड़ा पैगाम, ट… – भारत संपर्क| Viral Video: लड़की छत पर बना रही थी रील पर कैमरे रिकॉर्ड हुआ अलग ही सीन, लोग बोले- और…| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थक चार्ली कर्क का निधन, यूटा में संबोधन के दौरान… – भारत संपर्क| Manoj Bajpaee: ‘नजर ना लगे…’ मनोज बाजपेयी के पैरों में गिर पड़े अनुराग… – भारत संपर्क