उप मुख्यमंत्री अरुण साव श्रीरामलला दर्शन के लिए अयोध्या जा…- भारत संपर्क

0
उप मुख्यमंत्री अरुण साव श्रीरामलला दर्शन के लिए अयोध्या जा…- भारत संपर्क

बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव राज्य शासन के श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत 26 जून को अयोध्या जा रहे यात्रियों को दुर्ग रेल्वे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे 26 जून को सवेरे 11 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में पौने 12 बजे श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। श्री साव दोपहर साढ़े 12 बजे दुर्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा एक बजे रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सभी स्कूलों में AI और CT पर जोर, कक्षा 3 से शुरू होगा पाठ्यक्रम| रागी से लेकर सूजी तक…घर पर ऐसे बनाएं 5 हेल्दी ब्रेड, भूल जाएंगे मैदा| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: 1 से 5 नवम्बर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शानदार प्रस्तुतियां – भारत संपर्क न्यूज़ …| *हिमालय में गूँजी जशपुर की गूंज: आदिवासी युवाओं ने जगतसुख पीक पर खोला नया…- भारत संपर्क| Noida Traffic Advisory: नोएडा में कल रूट देखकर घर से निकलें, रन फॉर यूनिटी … – भारत संपर्क