*206.17 लाख की लागत से बनेगा सीएम कैंप कार्यालय का भवन, सीएम मैडम ने किया…- भारत संपर्क

0
*206.17 लाख की लागत से बनेगा सीएम कैंप कार्यालय का भवन, सीएम मैडम ने किया…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। बगिया में स्थापित सीएम कैंप कार्यालय का लाभ निरंतर लोगों को प्राप्त हो रहा है। इस कार्यालय को और सुविधायुक्त बनाने के लिए सरकार ने कैंप कार्यालय में भवन निर्माण के लिए 206.17 लाख की राशि स्वीकृत की है। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भवन निर्माण के लिए सीएम मैडम कौशल्या साय ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनकी परेशानियों का समाधान भी कर रहे हैं। जनता की सेवा निरंतर जारी रहेगी। भवन निर्माण होने से कैंप कार्यालय में आने वाले लोगों की सुविधाओं में भी और इज़ाफा होगा।
ज्ञात हो कि सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्देश्य जनता की बातों को मुख्यमंत्री श्री साय तक पहुंचाकर उनके विचारों को सुना जाना और इसके साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान करना है।

*जरूरतमंदों को मिल रही तत्काल सहायता*

उल्लेखनीय है कि सीएम कैम्प बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ से स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य समस्याओं और मांगों को लेकर लोग फोन से सम्पर्क कर रहे हैं। साथ ही यहां आयोजित होने वाले जनदर्शन में भी लोग पहुंच रहे हैं। इन सभी जरूरतमंदो को तत्काल सहायता पहुंचाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

युक्तियुक्तकरण बना शिक्षा सुधार की नींव: अब हर छात्र को मिल रहा विषय विशेषज्ञ शिक्षक – भारत संपर्क न्यूज़ …| सिराज-आकाश दीप ने एजबेस्टन में दोहराया इतिहास, 42 साल बाद फिर हुआ ये कमाल – भारत संपर्क| अब तुम्हारी बारी है, सुधर जाओ… किसपर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह? – भारत संपर्क| *शादी का झांसा दे युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया शादी से…- भारत संपर्क| CM योगी ने EWS कोटे से बाची का कराया था दाखिला, अब वह ड्रेस-किताबों के लिए…