बाइक सवार को बचाने के चक्कर में लाल खदान ओवर ब्रिज के पास बस…- भारत संपर्क

0
बाइक सवार को बचाने के चक्कर में लाल खदान ओवर ब्रिज के पास बस…- भारत संपर्क

रविवार सुबह लाल खदान रेलवे ओवर ब्रिज के पास बस पलट गयी। इस बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि जयेश सर्विस के बस का चालक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस पर नियंत्रण खो बैठा और यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस दुर्घटना में छोटे-छोटे बच्चों समेत करीब दर्जन भर लोगों को चोटें आई है, वहीं दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई, तो वहीं सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। सभी घायलों को संजीवनी 108 के जरिए स्वास्तिक, लाइफ केयर और जिला अस्पताल एवं सिम्स भेजा गया। तो वहीं क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को उठाया गया। तोरवा पुलिस मौके पर जाम क्लियर करने के साथ पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SA W vs ENG W: महिला वर्ल्ड कप 2025 में रचा गया इतिहास, पहली बार फाइनल खेले… – भारत संपर्क| जबलपुर का अरमान सिंह निकला ‘नसीर अहमद’, युवती को प्रेमजाल में फंसा की शादी;… – भारत संपर्क| Karan Arjun Cast Fees: ‘करण अर्जुन’ के लिए इस स्टार को मिली थी सबसे ज्यादा फीस,… – भारत संपर्क| JNUSU Election: ABVP ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, दो स्कूलों में काउंसलर…| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ: प्रदेश की सुख-समृद्धि और… – भारत संपर्क न्यूज़ …