Raigarh News: दंतैल हाथियों ने दो मकानों को पहुंचाया…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: दंतैल हाथियों ने दो मकानों को पहुंचाया…- भारत संपर्क

रायगढ़। रायगढ़ जिला में हाथियों का आतंक जारी है। बीती रात हाथियों के दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने दो मकानों को तोड़ा और साथ ही घर के अंदर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव जुनवानी में अपने दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। उसने ग्रामीणों के मकानों को नुकसान पहुंचाया। घर मे रखे चावल को खा लिए। हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले ही हाथी ने बंगुरसिया गांव में भी एक मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था और घर के अंदर रखे करीब 3 बोरी चावल को भी खा लिया था। हाथी के द्वारा एक के बाद एक इस तरह मकानों को नुकसान पहुंचाये जाने से अब ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव के जंगलों में 15 से अधिक हाथी विचरण कर रहे हैं। बीती रात हाथी के द्वारा 2 मकानों को नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नुकसान का आकलन करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous articleRaigarh: रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल के एक परिवार की झलक देख लम्हा भी खिलखिला गया…होटल श्रेष्ठा में यादगार “वात्सल्य नमन्” कार्यक्रम का आयोजन
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्राजील: रियो डी जेनेरियो में पुलिस ऑपरेशन में 64 लोगों की मौत, UN ने बताया डरावना – भारत संपर्क| JEE Main 2026: बिना जेईई के अब 6 IITs देंगी दाखिला, जानें कैसे मिल सकता है…| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर विशेष : धमतरी में 25 वर्षों में बदली महिलाओं और बच्चों की… – भारत संपर्क न्यूज़ …|   चोरी के आरोप में किशोर की बंधक बनाकर बेदम पिटाई, बर्बरता पूर्वक पीटने के बाद किशोर… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bigg Boss 19: अशनूर कौर-फरहाना भट्ट की लड़ाई में प्रणीत का डांस, घर संभालते हुए… – भारत संपर्क