*Breaking Jashpur:-पाड़ीपटकोना के पटवारी देवानंद भगत सस्पेंड, जिला कलेक्टर…- भारत संपर्क

0
*Breaking Jashpur:-पाड़ीपटकोना के पटवारी देवानंद भगत सस्पेंड, जिला कलेक्टर…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर 04 जुलाई 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने तहसील कार्यालय मनोरा के प.ह.नं. 20 पोड़ीपटकोना के पटवारी देवानंद भगत को निलंबित कर दिया है।
तहसील कार्यालय मनोरा के प.ह.नं. 20 पोड़ीपटकोना के पटवारी  देवानंद भगत का निलंबन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से किया गया। निलंबन पश्चात् कार्यालयीन पत्र के द्वारा  देवानंद भगत, पटवारी (निलंबित) के विरूद्ध आरोप पत्रादि जारी कर प्रत्युत्तर चाहा गया था जिसमें उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब से समाधानकारक नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 14 के तहत् विभागीय जांच संस्थित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 14 के उप नियम-5 (ख) के तहत् जिला विभागीय जांच अधिकारी, जिला कार्यालय जशपुर को जांचकर्ता अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 14 के उप नियम-5 (ग) के तहत् तहसीलदार, मनोरा को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया जाता है। जांचकर्ता अधिकारी को इस प्रकरण में 03 माह के अंदर जांच पूर्ण कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री चक्रधर बालिका सदन में डांडिया प्रशिक्षण आरंभ, इनर व्हील क्लब रायगढ़ स्टील सिटी … – भारत संपर्क न्यूज़ …| संजय मिश्रा ने पिता की मौत के बाद छोड़ दिया था मुंबई, ऋषिकेश जाकर ढाबे पर करने… – भारत संपर्क| पाकिस्तान-बांग्लादेश को एक ही दिन में चित करने का मौका, सुपर संडे में दिखेग… – भारत संपर्क| जल संरक्षण के लिए जल-जगार अनुकरणीय पहल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| 16 साल से ससुराल में कैद, शरीर पर बची सिर्फ खाल… महिला प्रताड़ना की रूह क… – भारत संपर्क