देशी शराब दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, 4 से 5 पेटी शराब…- भारत संपर्क

0

देशी शराब दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, 4 से 5 पेटी शराब सहित नगदी ले उड़े चोर

कोरबा। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी तरह के मामले में सर्वमंगला बरमपुर स्थित शराब भट्टी में सेंधमारी कर देशी शराब की चार से पांच पेटी व नगद को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। मामले में जुर्म दर्ज कर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। जानकारी अनुसार सुबह सेल्समेन और सुपरवाइजर ने दुकान खोला तो देखा कि दुकान के दीवाल का पीछे का हिस्सा टूटा हुआ है। इसकी जानकारी पुलिस और उच्च अधिकारी को दी गई। दुकान में रखे देशी शराब की चार से पांच पेटी शराब व लॉकर में रखी रकम नहीं थी। जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा रात में दीवाल तोडकर चोरी कर ले गया। वही चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। बताया जाता है कि गल्ले में अगले दिन के व्यवसाय के लिए चार से पांच हजार रूपए चिल्हर के रूप में रखे थे। जिसे चोरों ने पार कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मांड में मछली मारने के दौरान युवक डूबा, गोताखोरों की टीम खोजबीन में जुटी – भारत संपर्क न्यूज़ …| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत लगाया केसर आम का पौधा – भारत संपर्क न्यूज़ …| स्टूडेंट की मोटरसाइकिल चोरी कर भर रहा था फर्राटे, पुलिस ने…- भारत संपर्क| देवी दर्शन के लिए निकले नेता प्रतिपक्ष व सांसद- भारत संपर्क| ONGC Apprentice Recruitment 2024: ओएनजीसी में अप्रेंटिस के 2 हजार से भी अधिक…