प्रदेश पंचायत सचिव संघ का सम्मान समारोह 7 को- भारत संपर्क

0

प्रदेश पंचायत सचिव संघ का सम्मान समारोह 7 को

कोरबा। 7 जुलाई को प्रदेश पंचायत सचिव संघ का सम्मान समारोह बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु देव साय मुख्यमंत्री सहित उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव व कैबिनेट मंत्री रहेंगे। डॉ रमनसिंह विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री और विजय बघेल सांसद भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यकारी प्रांताध्यक्ष कोमल निषाद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष 7 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला ,ब्लाक मुख्यालय में सचिवों द्वारा स्थापना दिवस मनाया जाता है। लेकिन इस वर्ष 7 जुलाई को सचिव दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय भव्य सम्मान समारोह बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में रखा गया है । सचिव दिवस पर सचिव संघ द्वारा जनहित कार्य किया जाता है, लेकिन इस बार संयुक्त रूप से पूरे 10485 सचिव भव्य सम्मान समारोह में सम्मिलित हो रहे हैं। सचिवों द्वारा जितना कार्य सेवा भावना के साथ किया जाता है, उसके बदले शासन से सभी सुविधाएं नहीं मिल पाती, जिसके वे वास्तव में हकदार है। पंचायत सचिवों की एक सूत्रीय लंबित मांग दो वर्ष परीविक्षाअवधि पश्चात शासकीयकरण है। प्रदेश पंचायत सचिव संघ छग रामकरण सिन्हा प्रदेश मिडिया प्रभारी ने जानकारी देते बताया कि सर्वप्रथम 7 जुलाई 2007 को मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के सम्मेलन जांजगीर चांपा में उपस्थित होकर पंचायत कर्मी से ग्राम पंचायत सचिव वेतनमान पे ग्रेड का निर्धारण हेतु घोषणा की थी। इससे पहले पंचायत कर्मी हुआ करते थे। तब से लेकर आज तक पंचायत सचिव प्रतिवर्ष 7 जुलाई को सचिव दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Karan Arjun Cast Fees: ‘करण अर्जुन’ के लिए इस स्टार को मिली थी सबसे ज्यादा फीस,… – भारत संपर्क| JNUSU Election: ABVP ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, दो स्कूलों में काउंसलर…| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ: प्रदेश की सुख-समृद्धि और… – भारत संपर्क न्यूज़ …| क्या ढाका में पाकिस्तान बनाएगा ISI सेल? जनरल मिर्जा की यात्रा के बाद… – भारत संपर्क| बच्चे के पेट में हो गए हैं कीड़े, ये देसी चीजें दिलाएंगी इससे छुटकारा