*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर दिव्यांग को मिला बैटरी चलित…- भारत संपर्क

0

 

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने दिव्यांग को बैटरी चलित ट्राई सायकल उपलब्ध कराया है, सीएम साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने अपने निजी निवास बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में वनगांव निवासी ब्रजकुमार को बैटरी से चलने वाली ट्राई सायकल वितरण की।बैटरी चलित ट्राई सायकल पाकर विकलांग वृजकुमार ने सीएम साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय का आभार जताया है,गौरतलब है की मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिले के बगिया में राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो दिवसीय दौरे पर बगिया पहुंचे थे,जहां सीएम कैंप कार्यालय में जनदर्शन के दौरान इस दिव्यांग ब्रजकुमार चांद ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर ट्राय सायकल उपलब्ध कराने की मांग की थी,इनकी मांग पर सीएम साय ने जिला प्रशासन को ट्राई सायकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।जिसके बाद इन्हें बैटरी चलित ट्राई सायकल उपलब्ध कराया गया,सीएम मैडम कौशल्या साय ने आज दिव्यांग को बैटरी चलित ट्राई सायकल भेंट कर चाभी वितरण किया।दिव्यांग ने बैटरी चलित ट्राई सायकल मिलने पर ताली बजाकर खुशी जाहिर की और सीएम साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्राजील: रियो डी जेनेरियो में पुलिस ऑपरेशन में 64 लोगों की मौत, UN ने बताया डरावना – भारत संपर्क| JEE Main 2026: बिना जेईई के अब 6 IITs देंगी दाखिला, जानें कैसे मिल सकता है…| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर विशेष : धमतरी में 25 वर्षों में बदली महिलाओं और बच्चों की… – भारत संपर्क न्यूज़ …|   चोरी के आरोप में किशोर की बंधक बनाकर बेदम पिटाई, बर्बरता पूर्वक पीटने के बाद किशोर… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bigg Boss 19: अशनूर कौर-फरहाना भट्ट की लड़ाई में प्रणीत का डांस, घर संभालते हुए… – भारत संपर्क