गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के संकल्प के साथ बिलासपुर में…- भारत संपर्क

0
गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के संकल्प के साथ बिलासपुर में…- भारत संपर्क

बिलासपुर गौ सेवा धाम से आज गौ कृपा महोत्सव श्री मदभागवत कथा का आयोजन किया गया जिस हेतु आज कलश यात्रा बिलासपुर को सेवा धाम से निकाली गई कलश यात्रा मिलन मंदिर पर जाकर के संपन्न हुई एवं सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर गौ सेवा धाम के गौ सेवकों के सहित पर नरेंद्र यादव बजरंग अग्रवाल विपुल शर्मा गोपाल कृष्ण रामानुज दास शत्रुघन यादव आशीष त्रिपाठी विष्णु साहू संजय साहू रवि पटेल आदर्श शर्मा नीरज पटेल बंटी गुप्ता पुष्पदंत शर्मा अमित खंडेलवाल दिव्यांश रजक विकास यादव शुभम शुक्ला शिवांश पांडे आभा वाजपेई सुनीता साहू संतोष शर्मा , एवं जगह-जगह स्वागत कलश यात्रा के किए गए जिस पर गोल बाजार पर हिमांशु गुप्ता सदर बाजार पर डॉक्टर ललित मखीजा एवं करोना चौक पर अमित खंडेलवाल सिम्स चौक पर प्रप्पन मिश्रा जी ने स्वागत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या पर गौ सेवक उपस्थित रहे ।

भागवत कथा का प्रथम दिन

आज की कथा में कथा वाचक श्री मज्जगदगुरू रामानुजाचर्य अयोध्या स्थित उत्तर तोताद्रि मठ पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य जी महाराज ने पहले दिन भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है, जिस प्रकार परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया, वैसे ही भागवत जीव को अभय बना देती है। महाराज जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है, भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है। भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। यह ग्रंथ वेद, उपनिषद का सार रूपी फल है। यह कथा रूपी अमृत देवताओं को भी दुर्लभ है। इस कथा ने धुंधकारी जैसे प्रेत को भी मोक्ष प्रदान किया ,भक्ति ज्ञान और वैराग्य प्रदान करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की फिर से जली लौ – भारत संपर्क न्यूज़ …| 30 की एज में इन 5 बातों का रखें ध्यान, बढ़ती उम्र में ढीली नहीं पड़ेगी स्किन| B. Tech In Design: IIT दिल्ली ने शुरू किया बीटेक इन डिजायन, सिर्फ जेईई एडवांस्ड…| शाहिद अफरीदी का निधन? पाकिस्तानी मीडिया के वायरल VIDEO से मची सनसनी, क्या ह… – भारत संपर्क| अटल विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं की शिकायत की गई…- भारत संपर्क