कुदमुरा रेंज में नौ शावक सहित 31 हाथी कर रहे विचरण, हाथियों…- भारत संपर्क

0

कुदमुरा रेंज में नौ शावक सहित 31 हाथी कर रहे विचरण, हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत

 

कोरबा। 9 शावकों के साथ 31 हाथियों के दल ने वनमंडल कोरबा अंतर्गत कुदमुरा जंगल के कक्ष क्रमांक पी-1140 में डेरा डाल दिया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हाथियों का यह दल रायगढ़ जिले के छाल रेंज के हाटी परिसर से आया है, जिसमें 7 नर, 11 मादा व 9 शावक शामिल हैं। बड़ी संख्या में हाथियों के क्षेत्र में विचरण करने से ग्रामीण दहशत में है। वहीं वन विभाग द्वारा लगातार हाथियों की निगरानी की जा रही है। वन अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की हर गतिविधियों की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे रहे हैं। जंगल से लगे गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथी घूम रहे हैं, अत: वे इनसे दूरी बनाए रखें। उधर कटघोरा वनमंडल के केंदई, जटगा व एतमानगर वन परिक्षेत्र में हाथी समस्या लगातार बनी हुई है। यहां के जंगलों में बड़ी संख्या में हाथी लगातार विचरण कर रहे हैं। हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top 20 Shows TRP: ‘अनुपमा’ का राज कायम, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने ‘ये… – भारत संपर्क| श्रीरामलला दर्शन योजना : रायगढ़ जिले के 110 तीर्थयात्री अयोध्या धाम के लिए रवाना – भारत संपर्क न्यूज़ …| *फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही राजधानी बस अनियंत्रित हो कर पलटी, महिला की…- भारत संपर्क| सऊदी और पाकिस्तान के बीच बड़ा रक्षा समझौता, भारतीय विदेश मंत्रालय का पहला बयान आया… – भारत संपर्क| DUSU Election 2025: डूसू चुनाव के लिए मतदान आज, दो पालियों में होगी वोटिंग, कल…