साय कैबिनेट का विस्तार फिलहाल टला, केदार को संसदीय कार्य…- भारत संपर्क

0
साय कैबिनेट का विस्तार फिलहाल टला, केदार को संसदीय कार्य…- भारत संपर्क




साय कैबिनेट का विस्तार फिलहाल टला, केदार को संसदीय कार्य मंत्री बनाया, विधानसभा के मानसून सत्र के बाद होगा कैबिनेट का विस्तार – S Bharat News























मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार फिलहाल टल गया है। मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया है। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने इस संबंध में गुरुवार की देर रात आदेश जारी किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर
उन्हें बधाई दी । सीएम ने लिखा कि मंत्रिमंडल के मेरे साथी केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के वर्तमान दायित्वों के साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार मिलने पर बहुत-बहुत बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
सूत्रों के अनुसार साय की कैबिनेट में अभी दो विधायकों में से एक नया और एक पुराने चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है। राज्य के विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। ऐसे में विधानसभा की कार्यवाही को संचालित करने के लिए संसदीय कार्य मंत्री की अहम भूमिका होती है। इसलिए कैबिनेट का विस्तार न करते हुए फिलहाल वर्तमान मंत्री को ही प्रभार दिया है।
मानसून सत्र के बाद सीएम साय अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार साय की कैबिनेट में नए मंत्री के दावेदार विधायकों में राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, भावना बोहरा और गजेंद्र यादव हैं। इनमें में से किसी दो विधायकों को शामिल किए जाने की चर्चा है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि रायपुर से एक नया मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसे में रमन कैबिनेट में रहे राजेश मूणत और अजय चंद्राकर दोनों में से किसी एक का चयन हो सकता है।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डेविड धवन की इस फिल्म ने हंसाने से ज्यादा रुलाया… फिर भी की धुआंधार कमाई – भारत संपर्क| पैसों के लिए संन्यास लिया? काव्य मारन का विस्फोटक खिलाड़ी नई टीम में शामिल – भारत संपर्क| CM योगी के दौरे से पहले बहराइच में मिला 500 किलो विस्फोटक, अधिकारियों के उड… – भारत संपर्क| चिराग पासवान ने बिहार में भरी हुंकार, बोले- सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव| मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ‘सेवा भारतीय मातृ छाया शिशु गृह’ का निरीक्षण – भारत संपर्क न्यूज़ …