बिलासपुर पुलिस द्वारा साइबर पाठशाला का आयोजन- भारत संपर्क

0
बिलासपुर पुलिस द्वारा साइबर पाठशाला का आयोजन- भारत संपर्क

बिलासपुर के एक निजी कोचिंग संस्थान में शुक्रवार को साइबर पाठशाला का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक CSP सिविल लाइन IPS श्री उमेश प्रसाद गुप्ता  उपस्थित थे I

मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक IPS श्री उमेश प्रसाद गुप्ता जी ने साइबर क्राइम के विविध प्रकार एवं इनपर विस्तृत जानकारी दी और इनसे कैसे बचा जाये इस विषय पर संस्थान में उपस्थित सभी छात्र- छात्राओं को मार्गदर्शन दिया I IPS श्री उमेश प्रसाद गुप्ता जी ने साइबर क्राइम की परिस्थिती में किस प्रकार हमे उचित चरणबद्ध कार्य करना चाहिये इस पर सभी को जानकारी दी I

साइबर पाठशाला का आयोजन के दौरान, साइबर क्राइम से सम्बंधित महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे – OTP साझा करना, ईमेल घोटाले, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, बैंकिंग धोखाधड़ी, ई-कॉमर्स धोखाधड़ी, फिशिंग घोटाले, ऑनलाइन उत्पीड़न पर विस्तृत जानकारी दी गयी I

जैसे-जैसे साइबर अपराध के प्रकार अधिक परिष्कृत होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे इससे जुड़े खतरों और वित्तीय नुकसानों की मात्रा भी बढ़ती जा रही है। कई साइबर हमले मानवीय भूल के कारण होते हैं, जैसे दुर्भावनापूर्ण लिंक पर क्लिक करना या वायरस युक्त फ़ाइलें डाउनलोड करना। सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को साइबर हमलों के खतरे को बेहतर ढंग से पहचानने, उनसे बचने और उन्हें कम करने के तरीके के बारे में शिक्षित करने में मदद करना है।

इस साइबर पाठशाला में मुख्यरूप से संस्थान के डायरेक्टर  द्वारा साइबर अपराध से सम्बंधित विषयों पर छात्रों को जानकारी देने के लिए IPS श्री उमेश प्रसाद गुप्ता जी का धन्यवाद किया साथ ही बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे साइबर की पाठशाला “ चेतना ” की सराहना की एवं स्मृति चिन्ह से IPS श्री उमेश प्रसाद गुप्ता जी का सम्मान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रवींद्र जडेजा ने बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले ए… – भारत संपर्क| जूता उठाकर सिर पर रखा तो मिली मांफी, शिवपुरी में युवक को किस बात की मिली ता… – भारत संपर्क| Best Course: बीटेक कंप्यूटर साइंस या बीटेक डेटा साइंस, किसमें स्कोप ज्यादा?…| श्रावण मास का तृतीय सोमवार पारद शिवलिंग की पूजा करने वाले…- भारत संपर्क| *Breaking jashpur:- थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक रामसाय पैंकरा की बिजली…- भारत संपर्क