*बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा अनुसार पंचायत…- भारत संपर्क

0
*बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा अनुसार पंचायत…- भारत संपर्क

 

रायपुर, 21 जुलाई 2024- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा पंचायत सचिव दिवस के अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पंचायत सचिव संघ के शासकीयकरण की मांग पर घोषणा किया था कि इसके कियान्वयन के लिए समिति का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पंचायत सचिवों की शासकीयकरण की मांग एवं इसके कियान्वयन के विचार हेतु समिति का गठन किया गया है। सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री राजेश सिंह राणा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संचालक, पंचायत संचालनालय श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया को सदस्य सचिव तथा वित्त नियंत्रक, विकास आयुक्त कार्यालय मो.यूनूस को सदस्य बनाया गया है। यह समिति 30 दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन शासन को प्रस्तुत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या शहबाज-मुनीर दुनिया को धकेल रहा परमाणु युद्ध की ओर, एटम विहीन पाकिस्तान की उठी… – भारत संपर्क| Asia Cup 2025 Points Table: सुपर-4 में पहुंचीं ये चार टीमें, जानें पॉइंट्स … – भारत संपर्क| *breaking news:- सचिव पर लगाए गए आरोपों में नया मोड़, पत्नी ने ही पति को…- भारत संपर्क| अशोक चक्र के कथित अपमान को लेकर भाजपा पहुंची थाने, लिखित शिकायत कर एफआईआर की मांग – भारत संपर्क न्यूज़ …| डिनर के लिए दाऊद इब्राहिम के घर गए थे Sanjay Dutt, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात, खुद… – भारत संपर्क