*एक पौधा अपनों के नाम से साकार होगा हरियर जशपुर,सुंदर जशपुर का सपना:…- भारत संपर्क

0
*एक पौधा अपनों के नाम से साकार होगा हरियर जशपुर,सुंदर जशपुर का सपना:…- भारत संपर्क

जशपुरनगर: रविवार को शहर के विजय विहार में एक पौधा अपनों के नाम के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व जशपुर राजपरिवार के सदस्य कुमार दिलीप सिंह जूदेव की छोटी बहु संयोगिता सिंह जूदेव की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय,संगठन महामंत्री पवन साय,पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय जिला अध्यक्ष सुनिल गुप्ता,जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह उपस्थित थे। कौशल्या साय और संयोगिता सिंह जूदेव ने सबके साथ मिल कर विजय विहार में पौधा रोपण किया। इस दौरान कौशल्या साय ने संयोगिता सिंह जूदेव की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आह्वान पर जशपुर सहित पूरे देश में इन दिनों मां के नाम एक पौधा रोपने का अभियान चल रहा है। इसमें बड़ों से लेकर बच्चे तक उत्साहपूर्वक भाग ले रहें हैं। ऐसे में एक पौधा अपनों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हरियर जशपुर,संुदर जशपुर के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संयोगिता सिंह जूदेव ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन कुमार दिलीप सिंह जूदेव और युद्ववीर सिंह जूदेव व इनके साथ जुड़े उनके पारिवारिक सदस्य,मित्र और सहयोगियों के नाम पर पौधा रोपण किया गया है। संयोगिता सिंह ने कहा कि अपने के नाम को भविष्य के लिय संजोये रखने के लिए पौधा रोपण करने से अच्छा कोई साधन नहीं हो सकता है। आज रोपे जा रहे पौधे,कल पेड़ बनेगें और जब भी इन्हें देखगें,हमारे अपने इन पेड़ों में दिखाई देगें। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम में जनपद पंचायत जशपुर की पूर्व अध्यक्ष शारदा प्रधान,जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत,संतन भगत,सुनिल अग्रवाल सहित भाजपा के कार्यकर्ता व नगरवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और… – भारत संपर्क न्यूज़ …| 11 करोड़ के खिलाड़ी ने IPL 2025 में सिर्फ 2 ही मैच क्यों खेले? हेड कोच ने अ… – भारत संपर्क| निवेश स्कीम में 100 करोड़ का फ्रॉड, बीजेपी नेता सूर्यकांत पर आरोप… पार्टी… – भारत संपर्क| ऑपरेशन सिंदूर में शहीद सुनील कुमार सिंह के आश्रित को मिलेगी मदद… CM नीतीश…| Viral Video: हाथ में गुलाब लेकर, दुल्हन को दूल्हे ने किया ऐसा प्रपोज… छूट गई सभी की…