जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय योग प्रतियोगिता का…- भारत संपर्क

0

जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन

कोरबा। सलोरा स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कोरबा में नवोदय विद्यालय समिति भोपाल रीजन के अंतर्गत बिलासपुर संकुल स्थित नवोदय विद्यालयों के छात्रों हेतु संकुल स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 22 और 23 जुलाई को संपन्न हुआ। आयोजन में कुल 115 बच्चे और 22 जवाहर नवोदय विद्यालय के 22 शिक्षक जिसमें से 12 छत्तीसगढ़ के और 10 मध्य प्रदेश के सम्मिलित हुए। आयोजन को सफल बनाने के लिए केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के योग प्रशिक्षक अनीशा देशमुख, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 के योग प्रशिक्षक गीतेश्वर वैष्णव तथा कोरबा की योग प्रशिक्षक अंजली महतो का योगदान रेफरी के रूप में रहा द्य विद्यालय प्रभारी प्राचार्य लोकचंद सोनटके के कुशल नेतृत्व विद्यालय खेल प्रशिक्षक रीतेश भोसले व विद्यालय के सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के विशेष प्रयास से आयोजन सफल रहा। संकुल स्तरीय योग प्रतियोगिता से चयनित होने वाले 21 बालक और 21 बालिकाएं 30 और 31 जुलाई को जेएनवी झारसुगुड़ा उड़ीसा में रीजनल लेवल योग प्रतियोगिता में बिलासपुर संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय प्राचार्य ने सभी चयनित छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की और चयनित न होने वालों को अगले वर्ष ज्यादा अच्छे तैयारी के साथ भाग लेने का हौसला दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: सांड के सरप्राइज से हिल गया बंदा, बीच बाजार दिया ऐसा झटका, दिन में दिख…| PBKS vs MI Live Score, IPL 2025: पंजाब खत्म करेगी 11 साल का इंतजार या मुंबई… – भारत संपर्क| चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में…- भारत संपर्क| अवैध शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, दो आरोपी…- भारत संपर्क| सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …