जलाशय में डूबने से युवक की मौत- भारत संपर्क

0

जलाशय में डूबने से युवक की मौत

 

कोरबा। पाली क्षेत्र के धौंराभाठा जलाशय में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। युवक का शव माखनपुर के पास स्थित उलट में युवक का शव बरामद किया गया। शव की पहचान धौंराभाठा में रहने वाले चैन सिंह के नाम से की गई है। बताया जा रहा है कि वह मछली पकडऩे का काम करता है। लोगों का कहना है कि वह कुछ साथियों के साथ मछली पकडऩे के लिए धौंराभाठा जलाशय की ओर गया था। ट्यूब की मदद से मछली पकड़ रहा था। कुछ समय के बाद युवक साथियों से अलग हो गया। इस बीच वह पानी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने उसकी तालाश की। लेकिन नहीं मिला। धौंराभाठा के कुछ ही दूरी पर जलाशय के माखनपुर उलट के पास एक युवक का शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को बरामद किया और मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार हुई बारिश के बाद नदी-तालाबों, जलाशयों व वॉटर फॉल में पानी अधिक होने से प्रशासन द्वारा सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहुंचे – भारत संपर्क न्यूज़ …| मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के…- भारत संपर्क| पुरानी गेंद से लेकर बाउंड्री पर कैच तक… क्रिकेट में इस तारीख से लागू होंग… – भारत संपर्क| इन्वर्टर कितने तरह के होते हैं? घर के लिए कौन सा है सबसे सही? – भारत संपर्क| JAC 12th Result 2025 Live Updates: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट थोड़ी देर में होगा…