रूमगरा बालको मार्ग हुआ पानी पानी, आवागमन में परेशानी- भारत संपर्क

0

रूमगरा बालको मार्ग हुआ पानी पानी, आवागमन में परेशानी

कोरबा। लगातार हो रही बारिश के कारण रूमगरा बालको मार्ग तक जाने वाली मुख्य सडक़ पर जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रूमगरा पॉली टेक्निक कॉलेज के समीप मुख्य रोड पर बारिश का जल जमा हो जाने से ना तो लोग इधर से उधर जा पाते हैं और न ही उधर से इधर की ओर आ पाते हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सडक़ में जल भराव का मुख्य कारण यह भी है कि सडक़ किनारे नाला नहीं है। जो पानी के निकासी के लिए नाला बना हुआ था, उसमें भी राखड़ डम कर दिया गया है। जल निकासी का कोई मार्ग भी नहीं है। इस समस्या के निदान के लिए स्थानीय लोग स्थानीय नेता तथा प्रशासन के पदाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का निदान नहीं हो सका है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोग भुगत रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिना नंबर की तेज रफ्तार निगम वाहन ने मारी स्कूटी को टक्कर,…- भारत संपर्क| *सावन के तीसरे सोमवार को ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी…- भारत संपर्क| कभी इंस्पेक्टर तो कभी ACP बने आमिर खान, इन फिल्मों में निभाया दमदार पुलिस ऑफिसर… – भारत संपर्क| Asia Cup 2025 से पहले टीम को मिला नया हेड कोच, टेस्ट प्लेयर बना टी20 टीम का… – भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ सरयू पारीण ब्राह्मण सभा का दुग्धाभिषेक आयोजन…- भारत संपर्क