कार पलटी, चालक सहित दो लोग घायल- भारत संपर्क

0

कार पलटी, चालक सहित दो लोग घायल

कोरबा। बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे के भीतर दो दुर्घटनाएं हुई। अनियंत्रित होकर कार सडक़ से दूर होकर पलट गई। इसमें चालक सहित दो लोग घायल हो गए। चालक को गंभीर चोटें आई है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना बुधवार-गुरुवार की दरयानी रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है।रायपुर-बिलासपुर के रास्ते कार अंबिकापुर जा रही थी। बांगो थाना क्षेत्र में केंदई के पास कार बेकाबू होकर सडक़ से नीचे जंगल में उतरकर पलट गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन घायलों की ओर से अभी मोरगा चौकी को सूचना नहीं दी गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले मोरगा क्षेत्र में एक यात्री बस खड़ी ट्रक से टकरा गई थी। घटना में कई यात्री घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई थी। कोरबा जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन सडक़ दुर्घटनाएं हो रही है। इसमें लोगों की जान जा रही है। इसकी रोकथाम को लेकर पुलिस की ओर से पहल की जा रही है लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल रही है। इधर पुलिस ने बढ़ती दुर्घटना के लिए वाहन चालकों के बेकाबू रतार को दोषी माना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 महीने में बदल जाएगी शी जिनपिंग की पूरी टीम, चीन ने तैयार किया प्लान – भारत संपर्क| IIT JAM 2026 Notification: आईआईटी जेएएम 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 5 अगस्त से करें…| शिव के नाम पर नशा अपराध है-पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ….- भारत संपर्क| श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद द्वारा राष्ट्रीय…- भारत संपर्क| इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ वैभव सूर्यवंशी, 5 तस्वीरों के साथ दिया ये बड… – भारत संपर्क