भाजपा उरगा मंडल की विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न- भारत संपर्क

0

भाजपा उरगा मंडल की विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल की विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठक पार्षद व नगर निगम कोरबा नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य व मण्डल अध्यक्ष कुलसिंग कंवर के अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भवन सेमीपाली में सम्पन्न हुआ। वही बैठक में संगठन के निर्देशानुसार भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपती मुर्मू द्वारा 27 जून 2024 को संसद में दिए गए अभिभाषण का सारांश मंडल महामंत्री हरीश साहू द्वारा पढ़ कर सुनाया गया। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधनमंत्री बनने पर बधाई प्रस्तावना मंडल की पूर्व अध्यक्ष अविनाश कंवर ने पढ़ कर सुनाया व मंडल अध्यक्ष कुलसिंग कंवर ने सभी कार्यकर्ताओ को आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रदान किया, बैठक का कुशल संचालन युवा मोर्चा मंडल किशन साव द्वारा किया गया। वही बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित नगर निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को देश व प्रदेश डबल इंजिन की सरकार बनने पर शुभकामनाएं प्रेसित किया और प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा किया साथ ही आगामी त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता रखते हुए अपने विचारधारा के लोगो को चुनाव जीतने हेतु प्रेरित किया। वही बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश जालान, भाजपा उरगा मंडल अध्यक्ष कुलसिंग कंवर,पूर्व मंडल अध्यक्ष अविनाश कंवर ,मंडल महामंत्री हरीश साहू,मनोज धिरहे,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन साव,अजय कंवर,कमलेश अनंत,रोहित सोनवानी,डेविड केशरिया,श्रवण पाटले,तामेश्वर साहू,राजेश सक्सेना,रामचरण राजवाड़े,बहोरन यादव,प्रतिमा सोनवानी,दुर्गा देवी,बोधन दास, जनार्दन कंवर, रामनिरंजन जेशवाल, प्रदीप राव व मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तालापारा में अशांति फैलाने वालों पर सिविल लाइन पुलिस की बड़ी…- भारत संपर्क| चीन, पाकिस्तान या अमेरिका…. सबसे बड़ा दुश्मन किसे मानते हैं भारतीय, आ गई लेटेस्ट… – भारत संपर्क| Shilajit For Health: क्या बुजुर्ग भी शिलाजीत खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की क्या…| सेकेंड हैंड फोन चोरी का है या नहीं, ऐसे करें चुटकियों में पता – भारत संपर्क| छेड़ोगे तो छोड़ूंगा नहीं…बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर टेस्ट से पहले दी टीम इं… – भारत संपर्क