सट्टा खिलाने वाले को खाता उपलब्ध कराने वाले 2 फरार आरोपी…- भारत संपर्क

0

सट्टा खिलाने वाले को खाता उपलब्ध कराने वाले 2 फरार आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले को खाता उपलब्ध कराने वाले 2 फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कृष्णा बुक के जेईटी बुक तथा ऑल बुक पैनल से सट्टा संचालित कराने खाता उपलब्ध कराते थे। दोनों आरोपी के विरूद्ध थाना बालको में अपराध 338/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बैंक खातों मे जमा राशि को होल्ड/फ्रीज कराने हेतु विधिवत् कार्यवाही जारी है।साइबर सेल द्वारा बैंक खातों का विशलेषण किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चौहान व नेहा वर्मा एवं कोरबा पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी सायबर सेल कोरबा को सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में चौकी रजगामार थाना बालको के अपराध क्रमांक 338/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में सायबर सेल तथा चौकी रजगामार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना मिली कि रजगामार निवासी अर्पित अग्रवाल नामक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा अपने साथियों के जरिए खिला रहे थे। जिसमें पूर्व में पुलिस टीम द्वारा अम्बिकापुर गांधी चौक वसुंधरा सिटी के पास जाकर पुलिस टीम के उक्त स्थान पर दबिश देकर 04 लोगो को ऑनलाइन पेनल चलाते हुए पकड़ा गया था। पुलिस की टीम के द्वारा फरार आरोपी अर्पित अग्रवाल को पूर्व में पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। इसी कड़ी में पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी राहुल यादव एवं किरण कुमार को सूचना मिलने पर पुलिस की टीम बनाकर दबिश दिया गया। दोनों फरार आरोपी राहुल यादव एवं किरण कुमार का होना पाया गया। जिसको विधिवत् गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा क्रिकेट मैच के दौरान कृष्णा बुक पैनल में अर्पित अग्रवाल एवं उसके अन्य साथियों को पासबुक चेक एटीएम एवं अन्य चीजों को दिया करते थे। उसके बदले में उनको कमीशन मिला करता था। इसमें आगे भी विवेचना जारी है। प्राप्त बैंक खातों को साइबर सेल के माध्यम से डेबिट फ्रिज कराया गया।

बॉक्स

गिरफ्तार आरोपी
01. राहुल यादव पिता भैया राम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ओमपुर कॉलोनी रजगामार चौकी रजगामार

02. किरण कुमार पिता श्यामलाल उर्फ सोनू यादव उम्र 22 वर्ष निवासी श्याम नगर क्लब के पीछे गली चौकी रजगामार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*केंद्रीय महिला एव बाल विकास मंत्री से मिली राज्य महिला आयोग की सदस्य…- भारत संपर्क| क्या शहबाज-मुनीर दुनिया को धकेल रहा परमाणु युद्ध की ओर, एटम विहीन पाकिस्तान की उठी… – भारत संपर्क| Asia Cup 2025 Points Table: सुपर-4 में पहुंचीं ये चार टीमें, जानें पॉइंट्स … – भारत संपर्क| *breaking news:- सचिव पर लगाए गए आरोपों में नया मोड़, पत्नी ने ही पति को…- भारत संपर्क| अशोक चक्र के कथित अपमान को लेकर भाजपा पहुंची थाने, लिखित शिकायत कर एफआईआर की मांग – भारत संपर्क न्यूज़ …