देश के सिपाहियों के लिए महिला मोर्चा की बहनों ने भेजी राखी, जिला शिक्षा अधिकारी… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
देश के सिपाहियों के लिए महिला मोर्चा की बहनों ने भेजी राखी, जिला शिक्षा अधिकारी… – भारत संपर्क न्यूज़ …

रायगढ़। सिपाही रक्षा सूत्र महाअभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने अपने देश के वीर सिपाहियों के लिए राखी भेजी है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शोभा शर्मा ने बताया की बहनों द्वारा एकत्रित करके उनके द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में उक्त राखियों को जमा कराया गया है ताकि वह गंतव्य तक पहुंच जाए,इस हेतु शासन द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों में परिपालन हेतु निर्देश दिया गया है।राखी के साथ अपने भाइयों के लिए भेजे गए संदेश में बहनों ने लिखा है की देश के सुरक्षा में तैनात हमारे वीर सपूतों को प्रणाम,भाई बहन के पवित्र त्योहार पर हम बहनें आपके लिए राखी भेज रही है,इसे आप अपनी कलाई में बांधकर हम बहनों को प्यार देना ,आप देश के सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व छोड़कर सीमाओं में तैनात है,हमारी भेजी राखियां में हमने ढेर सारा प्यार,और आप सभी के लिए नेक दुवाएं भेजी है।इस कार्यक्रम में सविता उपाध्याय,मालती सिंह,कमला महतो,आशिया बेगम,चंपा माली,मेहरूनीषा,रीता निषाद,संगीता चैहान,लक्ष्मी,मेघा जा,रामेश्वरी,बुंदकुवर सारथी, सावित्री,छाया,ललिता, उषा,सरोज निर्मलकर,अनीता,रेखा,आरती एवं महिला मोर्चा की अन्य सदस्य शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weight Loss Tips: डाइट में किया बस 1 बदलाव और कुछ ही हफ्ते में महिला ने घटा लिया…| सहारनपुर: रात में आकर पेट्रोल पंप पर चिपका गए अपना QR कोड… मिजोरम पहुंचने… – भारत संपर्क| दो बार की शादी, दोनों पत्नियां आशिक संग फरार… माथा पीटता रह गया पति; 2…| Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद के बाद ACC का बड़ा फैसला, जानें… – भारत संपर्क| DUSU Election Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष की क्या पावर होती है और क्या…