7 को लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, रात आठ बजे होटल अकार्ड… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
7 को लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, रात आठ बजे होटल अकार्ड… – भारत संपर्क न्यूज़ …

.रायगढ़/ समाज सेवा के क्षेत्र में जिले का अग्रणी इंटरनेशनल लॉयंस क्लब रायगढ़ की विशिष्ट पहचान है। क्लब के सम्मानीय सभी सदस्यगण क्लब स्थापना से आजपर्यंत मानवीय सेवा के अनेक कार्यों को नव्यता दे चुके हैं साथ ही पवित्र सेवा भाव से सभी सदस्यगण समर्पित भी रहते हैं। वहीं क्लब की परंपरानुसार सदस्यगण नयी कार्यकारिणी का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी विशिष्टगणों की उपस्थिति में करते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए आगामी सात अगस्त को शहर के होटल अकार्ड प्रीमियर में रात आठ बजे से भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

शिरकत करेंगे विशिष्टगण 

शपथ ग्रहण समारोह के इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि लॉयन पी. बी. एस. बाली पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, मुख्य वक्ता लॉयन विजय अग्रवाल प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, शपथ अधिकारी लॉयन लता अग्रवाल रीजन चेयरपर्सन व विशिष्ट अतिथि लॉयन शैलेश अग्रवाल निवृत्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लॉयन मनोज अग्रवाल जोन चेयरपर्सन,अध्यक्ष 2023-24 लॉयन बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा, सचिव 2023-24 लॉयन कुलवंत सिंह टूटेजा, कोषाध्यक्ष 2023-24 आलोचन अग्रवाल की विशेष उपस्थिति व आतिथ्य में समारोह को भव्यता दी जाएगी।

यह सदस्यगण लेंगे शपथ .

शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्टगणों की विशेष उपस्थिति में अध्यक्ष 2024-25 के नवीन अध्यक्ष लॉयन रामनिवास मोड़ा, सचिव 2024-25 लॉयन अरुण गोयल, कोषाध्यक्ष 2024-25 लॉयन हर्ष अग्रवाल शपथ ग्रहण लेंगे। वहीं जो नवीन सदस्य बनेंगे उनको भी शपथ दिलाई दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह के यादगार आयोजन को भव्यता देने में लॉयंस क्लब रायगढ़ के सभी सम्मानीय सदस्यगण जुटे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्राजील: रियो डी जेनेरियो में पुलिस ऑपरेशन में 64 लोगों की मौत, UN ने बताया डरावना – भारत संपर्क| JEE Main 2026: बिना जेईई के अब 6 IITs देंगी दाखिला, जानें कैसे मिल सकता है…| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर विशेष : धमतरी में 25 वर्षों में बदली महिलाओं और बच्चों की… – भारत संपर्क न्यूज़ …|   चोरी के आरोप में किशोर की बंधक बनाकर बेदम पिटाई, बर्बरता पूर्वक पीटने के बाद किशोर… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bigg Boss 19: अशनूर कौर-फरहाना भट्ट की लड़ाई में प्रणीत का डांस, घर संभालते हुए… – भारत संपर्क