खेत में मवेशी के घुसने को लेकर हुए विवाद में चला टांगी,…- भारत संपर्क

0

खेत में मवेशी के घुसने को लेकर हुए विवाद में चला टांगी, ग्रामीण घायल

कोरबा। खेत में मवेशी के घुसने को लेकर हुए विवाद में एक चरवाहे ने ग्रामीण पर टांगी से हमला कर दिया। ग्रामीण के पीठ में गंभीर चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना पाली थाना अंतर्गत ग्राम कोडार के आश्रित मोहल्ला परसापानी की है। गांव में रहने वाले मोटू राम लकड़ा उम्र 45 ने अपने खेत में मूंगफली का फसल लगाया है। खेत एक झोर से बिलासपुर जिले की सीमा प्रारंभ हो जाती है और वह क्षेत्र ग्राम छतौना बिलासपुर में आता है। छतौना का रहने वाला लक्ष्मण यादव मवेशियों को लेकर चराने के लिए निकला था। मेविशयों का झूंड मोटू राम लकड़ा के खेत में घुस गया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि चरवाहे ने मोटू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस केस दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमास नेताओं पर किया गया इजराइली हमला नाकाम, लेकिन गाजा शांति प्रयासों को लगा झटका – भारत संपर्क| Viral Video: अक्षय कुमार के गाने पर बच्चे ने किया जबरदस्त डांस, बारिश में दिखाए…| राजनीतिक द्वेष के तहत बिना जांच किए कराया गया एफआईआर: बद्री…- भारत संपर्क| जनचौपाल लगाकर ग्रामों में पीएम आवास के हितग्राहियों से किया…- भारत संपर्क| सूरजपुर जिले से 12 हाथियों की हुई एंट्री, 26 हाथी सफोदा बीट…- भारत संपर्क