रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए भाजपा ने कैबिनेट मंत्री श्याम…- भारत संपर्क

0
रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए भाजपा ने कैबिनेट मंत्री श्याम…- भारत संपर्क




रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए भाजपा ने कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा को बनाया प्रभारी – S Bharat News























रायपुर शहर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। इसे लेकर बीजेपी ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वहीं इसके लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रभारियों की घोषणा कर दी। लिस्ट में दो नेताओं को प्रभारी बनाया गया है।
कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा आगामी उपचुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए हैं।

गौरतलब है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल इस विधानसभा के विधायक थे। वहीं लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया। अब इस सीट पर उपचुनाव होंगे।

छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। अभी इसकी तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस-भाजपा दोनों में इस सीट को लेकर राजनीतिक समीकरण तेजी से बन और बिगड़ रहे हैं। इस सीट के लिए कांग्रेस-भाजपा में दावेदारों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि वरिष्ठ नेताओं की उलझने बढ़ गई है। इसे देखते हुए अब दोनों दल सर्वे को प्राथमिकता देने की रणनीति तैयार की है। इस बीच यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा को मिलने से पार्टी में उनका कद निश्चित ही बढ़ा है।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral: खूंखार शेर के पास यू्ं जाकर बनाने लगा वीडियो, दहाड़ मारी तो आया होश! लोग बोले-…| ये हैं भारत की 5 प्रसिद्ध बर्ड सेंचुरी, आप भी करें एक्सप्लोर| धीरेंद्र शास्त्री को बताया ‘महिला तस्कर’, लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर F… – भारत संपर्क| Arbaaz Khan Birthday: तलाक-अफेयर और फिर शादी…FLOP रहा अरबाज खान का करियर! फिर… – भारत संपर्क| कोरी डेम कोटा में हुड़दंग करने और नशे में वाहन चलाने वालों…- भारत संपर्क